Business Desk – LPG Cylinder Price Today : जुलाई का महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आप LPG सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर की कीमत जरूर जांच लें। हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 अगस्त 2026 से नई कीमतें लागू हो सकती हैं। इसके साथ ही LPG कनेक्शन, बुकिंग और PNG से जुड़े कुछ नियमों में भी बदलाव संभव है।

1 अगस्त को बदल सकती हैं LPG सिलेंडर की कीमतें

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसी वजह से 1 अगस्त 2026 को 5 किलोग्राम, 10 किलोग्राम, 14.2 किलोग्राम घरेलू और 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव हो सकता है। हालांकि, नई कीमतों का फैसला कंपनियां समीक्षा के बाद ही करेंगी।

दिल्ली में क्या है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर का भाव?

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपए में मिल रहा है। वहीं 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर 1,766 रुपए का है।

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कितने हैं दाम?

मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 1,717 रुपए का है। कोलकाता में 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर की कीमत 968 रुपए है, जबकि 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर 1,879 रुपए में मिल रहा है। चेन्नई में घरेलू LPG सिलेंडर 957.50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 1,929 रुपए का है।

बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर में क्या हैं कीमतें?

बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 945.50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 1,837 रुपए का है।हैदराबाद में घरेलू LPG सिलेंडर 995.50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 1,978 रुपए में मिल रहा है। जयपुर में घरेलू सिलेंडर 956.50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 1,804 रुपए का है।

लखनऊ, चंडीगढ़ और पटना में कितना है रेट?

लखनऊ में घरेलू LPG सिलेंडर 980.50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 1,910 रुपए का है। चंडीगढ़ में घरेलू सिलेंडर 955.50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 1,786 रुपए में उपलब्ध है। पटना में घरेलू सिलेंडर 1,001 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 2,018 रुपए का है।

पिछली बार कब बदले थे दाम?

1 जुलाई 2026 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की कटौती की गई थी। इससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिली थी। वहीं, इससे पहले 7 जून 2026 को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

LPG सिलेंडर के दाम कब बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की तरह LPG सिलेंडर के दाम रोजाना नहीं बदलते। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। जरूरत पड़ने पर उसी दिन नई दरें लागू कर दी जाती हैं। ऐसे में 1 अगस्त को जारी होने वाली नई कीमतों पर सभी उपभोक्ताओं की नजर रहेगी।