फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में कथित रेप को लेकर लोगों में बेहद नाराजगी है। इसे लेकर अब छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. रात में हंगामे और तोड़फोड़ के बाद छात्रों ने सुबह दोबारा चंडीगढ़-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है. बड़ी संख्या में छात्र वहां इकठ्ठा हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक छात्रा से कथित रेप का मैसेज वायरल होने के बाद शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब और बढ़ गया है.
इससे पहले रात करीब 2 बजे बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी में इक्कठा होने लगे। देखते ही देखते यह विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोगों को समझ ही नहीं आया प्रदर्शन ने भयानक रूप ले लिया और यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी की गई.
यह है कारण बताया जा रहा है कि गर्ल्स हॉस्टल के पास से छात्रों का प्रदर्शन शुरू हुआ था. इसकी वजह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक मैसेज बताया जा रहा है. इस मैसेज में दावा किया गया था कि किसी बाहरी व्यक्ति ने एक छात्रा के साथ रेप किया है. हालांकि पुलिस के मुताबिक अभी तक ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज की भी पड़ताल की जा रही है.
यूनिवर्सिटी गेट पर तोड़फोड़, हाईवे भी किया बंद
हंगामा बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के बाहर आ गए. यहां छात्रों ने गेट में भी तोड़फोड़ की. इसके बाद प्रदर्शनकारी चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और वहां धरना देकर सड़क को बंद कर दिया. इससे रात के समय हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ. लोग काफी परेशान होते नजर आए. अब भी माहौल में बेहद गंभीर बना हुआ था.
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद कपूरथला के एसपी गौरव तूर भी रात में मौके पर पहुंचे. पुलिस ने छात्रों से बातचीत कर स्थिति को संभालने की कोशिश की. अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल सबसे अहम बात यह पता लगाना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मैसेज कहां से आया और उसमें किए गए दावे की सच्चाई क्या है.
पुलिस जुटी जांच में
इधर पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि छात्रा के साथ वास्तव में कोई घटना हुई थी या फिर अफवाह के कारण पूरा विवाद खड़ा हुआ. फिलहाल मामले की जांच जारी है. लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
- नारनौल में वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का स्वागत, सीएम नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी
- LPU में कथित रेप की खबर से भड़का गुस्सा, छात्रों ने चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे किया जाम; रात में तोड़फोड़ और आगजनी
- MP Chatra Sangh Chunav: एमपी में 9 साल बाद भी छात्रसंघ चुनाव पर सस्पेंस! सितंबर खत्म, नहीं आया कोई शेड्यूल
- प्रदेशीय विद्यालय बॉक्सिंग में चमके युवा स्टार्स: युवराज ने जीता स्वर्ण पदक, अनमोल को मिला रजत
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18.46 किलो गांजा के साथ मध्य प्रदेश के 4 तस्करों को किया गिरफ्तार…


