जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार व रविवार रात को हुई हिंसा मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है, जिसके अनुसार पुलिस ने अब तीन और केस दर्ज किए हैं, अब कुल चार केस दर्ज हो चुके हैं.
जानकारी मिली है कि इनमें से दो केस थाना सतनामपुरा में और दो थाना सदर फगवाड़ा में दर्ज हैं सभी मामले अलग-अलग घटनाओं को लेकर दर्ज किए गए हैं. एक केस हाईवे पर यातायात बाधित करने और प्रदर्शन के दौरान पैदा हुई स्थिति को लेकर कार्रवाई की गई है. एक यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़, आगजनी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना को लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.तीसरा मामला पुलिस की संपत्ति, वाहन जलाने की घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है. इसमें सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस के साथ हुई घटना से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.
गर्ल्स हॉस्टल में चल रही पूछताछ
आपको बता दें कि रेप की अफवाह को लेकर गर्ल्स हॉस्टल -3 में लगातार पूछताछ की जा रही है. जानकारी मिली है कि यहां दोबारा पहुंची टीम, पूछताछ की जांच का एक प्रमुख केंद्र गर्ल्स हॉस्टल -3 बना हुआ है. पुलिस की एक टीम ने हॉस्टल में दोबारा जाकर घटनाक्रम से जुड़े छात्रों से पूछताछ की. एक दिन में कई छात्रों के बयान लिए गए जिन छात्रों से बातचीत की गई, उनके बयान लिखित रूप में भी दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा एलपीयू के आसपास और सतनामपुरा इलाके में बने पीजी में रहने वाले छात्र भी जांच के दायरे में हैं. पुलिस का अनुमान है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं.
- रोहतास के डेहरी में एलपीजी वितरकों का नो मनी-नो इंडेन आंदोलन, कमीशन बढ़ाने की मांग
- फूलों की सुगंध से महका बाबा महाकाल का आंगन: 6 से 12 अक्टूबर तक मनेगा उमा-सांझी महोत्सव; 12 को निकलेगी माँ पार्वती की भव्य सवारी
- पोल शिफ्टिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, मशीन का संतुलन बिगड़ने से ऑपरेटर की मौत, मजदूर घायल, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
- रुद्रपुर में भड़का किसानों का गुस्सा! धान खरीद न होने पर हाईवे किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
- महाराष्ट्र में 10% पानी कटौती: अल-नीनो और सूखे की आशंका के बीच सरकार का बड़ा फैसला

