चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में विरोध-प्रदर्शन और उसके बाद हुई घटनाओं को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने आराेप लगाया है कि यह सब बड़ी साजिश हैं जो राजनीतिक कारणों से प्रेरित थीं. उन्होंने दावा किया कि यूनिवर्सिटी को तब निशाना बनाया गया जब इसके मालिक अशोक मित्तल BJP में शामिल हो गए.
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पंजाब के पूर्व सीएम ने यूनिवर्सिटी में हुई घटनाओं से निपटने के तरीके पर सवाल उठाए और विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और छात्रों के साथ किए गए व्यवहार पर चिंता जताई.चन्नी ने कहा, ‘बाहरी लोग वहां गए और गुंडागर्दी की.इस गुंडागर्दी को खुद पुलिस का समर्थन हासिल था. LPU के संस्थापक अशोक मित्तल BJP में शामिल हो गए हैं, और उसके बाद आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस यूनिवर्सिटी को बर्बाद करने की कोशिश की है.
चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी के बाहर के लोग बाद में कैंपस में घुसे और गुंडागर्दी की. उन्होंने कहा, ‘उसके बाद क्या हुआ, बाहर से लोग आए और वहां गुंडागर्दी करके हंगामा किए. चन्नी ने यह भी पूछा, ‘खबरों के मुताबिक, मुझे पक्का नहीं पता, लेकिन लगभग 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है?’
उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और छात्रों के खिलाफ कथित बल प्रयोग के लिए जवाबदेही की मांग की. उन्होंने कहा कि छात्रों की बुरी तरह पिटाई की गई. इसके लिए कौन जिम्मेदार है? जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने छात्रों की इतनी बेरहमी से पिटाई की,ओ उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? और इससे जुड़े कई सवाल किए हैं.
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

