LSG vs PBKS IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 68वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें आमने-सामने हैं। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद LSG ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। अब PBKS को मुकाबला जीतने के लिए 197 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
LSG के लिए बल्लेबाजी में टीम के सलामी बल्लेबाज जोस इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा आयुष बडोनी ने 43, अब्दुल समद ने नाबाद 37 रन, कप्तान ऋषभ पंत ने 23 और अर्जुन तेंदुलकर ने नाबाद 5 रन बनाए।
PBKS के लिए गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट झटके। उनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई और शशांक सिंह को 1-1 सफलता मिली।
पंजाब के लिए करो या मरो की जंग

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। टीम के सामने अब करो या मरो की स्थिति बन चुकी है। पंजाब ने आईपीएल 2026 के पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 में से 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद टीम की लय पूरी तरह बिगड़ गई और उसे लगातार 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
फिलहाल पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में आज का मुकाबला टीम के लिए निर्णायक साबित होने वाला है। अगर पंजाब यह मैच हार जाती है, तो उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना यहीं टूट जाएगा। वहीं जीत दर्ज करने के बाद भी टीम को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए रविवार को होने वाले अन्य मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है लखनऊ

दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में लखनऊ की कोशिश अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत हासिल कर सीजन का अंत सम्मानजनक तरीके से करने की होगी।
LSG और PBKS की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान
इम्पैक्ट प्लेयर: शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह
पंजाब किंग्स (PBKS)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दर्शक टेलीविजन पर Star Sports के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

