LSG vs RR IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 32वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने जीत के लिए जोरदार टक्कर दी। हालांकि अंत में राजस्थान रॉयल्स ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 40 रन से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम के सामने राजस्थान ने 159 रन का लक्ष्य रखा। शुरुआत में राजस्थान की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, लेकिन रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने नाबाद 43 रन की अहम पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल और शिमरॉन हेटमायर ने 22-22 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान रियान पराग और डोनोवन फरेरा ने 20-20 रन बनाए। वहीं युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि ध्रुव जुरेल खाता भी नहीं खोल सके।

लखनऊ की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान ऋषभ पंत, एडेन मार्कराम और आयुष बदोनी जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि मिशेल मार्श ने 55 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला। अन्य बल्लेबाजों में निकोलस पूरन ने 22 रन और हिममत सिंह ने 15 रन बनाए, लेकिन टीम 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई।

राजस्थान की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने घातक प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं नंद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। रवि बिश्नोई और रवि बिश्नोई को भी 1-1 सफलता मिली।

पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर राजस्थान

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मैच में जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (LSG vs RR IPL 2026)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, सिद्धार्थ एम, मैथ्यू ब्रीत्जके, अब्दुल समद

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर

इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H