Independence Day 2026, लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास पर ध्वजारोहण किया. अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि वीर बलिदानियों ने हमें आजादी दिलाई. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत माता के महान सपूतों को नमन. योगी ने कहा कि आज देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ है. विश्वस्तरीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट देश में उपलब्ध है. आज भारत हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. यशस्वी नेतृत्व होने से देश विकसित हुआ है.

बता दें कि सीएम योगी ने इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी थी. सीएम ने एक्स पर लिखा ‘प्रदेश वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. स्वतंत्रता का यह पावन पर्व मां भारती के गौरव, अमर बलिदानियों के अमिट त्याग और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है. मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात वीरों को कोटि-कोटि नमन. आइए, अमर बलिदानियों के त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को आत्मसात करें और कर्तव्यनिष्ठा और जनभागीदारी के माध्यम से ‘विकसित भारत’ और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान दें. जय हिंद.’

इसे भी पढ़ें : CM योगी दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा- ‘विकसित भारत’ और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प की सिद्धि में योगदान दें हर भारतीय

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं. शुक्रवार को राजधानी के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. करीब 500 मीटर लंबे तिरंगे को लेकर विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र देशभक्ति के उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए.