सतीश सिंह, लखनऊ. पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो पति ने ऐसा कदम उठा लिया कि आधी रात पूरे गांव में हड़कंप मच गया. काकोरी के अजीतन खेड़ा गांव में करीब 50 वर्षीय शिवबरन हाईटेंशन बिजली के टावर पर जा चढ़ा. रात करीब 11:30 बजे जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची. मामला हाईटेंशन लाइन से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने विद्युत विभाग से संपर्क किया और फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया. नीचे खड़े लोग उसे समझाते रहे, जबकि ऊपर टावर पर बैठे शिवबरन को सुरक्षित उतारना चुनौती बना हुआ था. काफी मशक्कत के बाद दो लोग टावर पर चढ़े और शिवबरन को सकुशल नीचे उतार लाए. इसके बाद उसे एंबुलेंस से सीएचसी बेहटा भेजा गया. चिकित्सकीय जांच के बाद वह परिजनों के साथ घर लौट गया.

इसे भी पढ़ें : कुछ तो गड़बड़ है! संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश, ससुराल वालों पर हत्या का शक, जांच के बाद उठे राज से पर्दा

पूछताछ में शिवबरन ने बताया कि पत्नी शराब के लिए पैसे नहीं दे रही थी. उसने गांव के ही एक व्यक्ति पर करीब चार लाख रुपये बकाया होने की बात भी कही, हालांकि पत्नी ने इस दावे को गलत बताया फिलहाल पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ और विद्युत विभाग के संयुक्त प्रयास से हाईटेंशन टावर पर चढ़ने का मामला सकुशल खत्म हुआ और बड़ा हादसा टल गया.