Dharm Desk – लकी चार्म यानी ऐसी छोटी-छोटी चीजें, जिन्हें लोग अपनी सफलता और अच्छे भाग्य से जोड़कर देखते है. यह कोई खास रंग की ड्रेस, पेन, सिक्का या कोई धार्मिक प्रतीक भी हो सकता है. कुछ लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं लेकिन कई लोगों के लिए यह आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का स्रोत होता है.

असल में, लकी चार्म का सबसे बड़ा असर हमारे मन पर होता है. जब हमें लगता है कि हमारे पास कुछ शुभ है, तो हम ज्यादा आत्म विश्वास से निर्णय लेते हैं. अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करते है. यही सकारात्मक ऊर्जा हमें सफलता की ओर ले जाती है.
लकी चार्म अपनाना का आसान तरीका
- भगवान गणेश की मूर्ति या लॉकेट – इसे रखने से सुख-समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद मिलता है.
- क्रिस्टल – यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके मन को शांत और संतुलित रखता है.
- ईवल आई – बुरी नजर से बचाने के लिए इसे लॉकेटऔर ब्रेसलेट या की-चेन में पहना जाता है.
- लाफिंग बुद्धा – यह खुशहाली और धन का प्रतीक माना जाता है, घर या ऑफिस में रखा जाता है.
- लकी बैंबू पौधा – इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा, शांति बनी रहती है.
- सिक्का, फूल या भभूत – भगवान को अर्पित चीजें अपने पास रखने से आत्मविश्वास बढ़ता है और ईश्वर का आशीर्वाद महसूस होता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

