लुधियाना . शहर के फुल्लांवाल इलाके से सरकारी स्कूल में पढ़ने गई 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है.इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे को अपहरण कर लेजाया गया है लेकिन इस पूरे मामले में अब तक पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है.
परिजनों ने लगाया आरोप
इस मामले में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है, जिसके अनुसार 7 दिन बीत जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का आरोप है कि इलाके के सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध युवक छात्रा को एक्टिवा पर ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद थाना सदर पुलिस ने अपहरण की धारा लगाने के बजाय केवल गुमशुदगी की हल्की धारा में मामला दर्ज कर खानापूर्ति की है.
कैमरे में दिखा सच
लापता छात्रा की मां डॉली ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी मानवी फुल्लांवाल स्थित सरकारी हाई स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है. बीते 10 अगस्त की सुबह करीब 7:00 बजे वह रोजाना की तरह तैयार होकर पैदल स्कूल गई थी. आमतौर पर वह दोपहर 2:30 बजे तक घर लौट आती थी, लेकिन उस दिन जब वह समय पर घर नहीं पहुंची, तो परिवार की चिंता बढ़ गई.
परिजनों ने तुरंत स्कूल जाकर पूछताछ की, जहां स्कूल प्रबंधन ने बताया कि छुट्टी के बाद सभी बच्चे दोपहर 2:00 बजे ही घर जा चुके थे.परिजनों ने जब आसपास के इलाके और स्कूल के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. फुटेज में एक अज्ञात युवक उसकी बेटी को अपने साथ एक्टिवा पर ले जाता हुआ दिखाई दिया. परिजनों का आरोप है कि उक्त युवक नाबालिग मानवी को स्कूल के बाहर से बहला-फुसलाकर और झांसा देकर अपने साथ ले गया है.
एक सप्ताह से अधिक समय के बाद बच्ची का कोई सुराग नहीं
मां ने बताया कि वह घटना वाले दिन ही शाम करीब 5:30 बजे थाना सदर में शिकायत लेकर पहुंची थीं और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सहित पूरी जानकारी दी थी. परिजनों का आरोप है कि स्पष्ट सुराग और फुटेज होने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया है.
- छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
- ‘कोई भी बख्शा नहीं जाएगा’, जमुई कांड पर ADG ने बताया पुलिस का पूरा एक्शन
- नशे के नेटवर्क पर धामी सरकार का शिकंजा, अब स्कूल-कॉलेजों में चलेगा जागरूकता अभियान
- ओडिशा से दुर्ग जा रही थी गांजे की खेप, पुलिस ने बीच रास्ते तस्कर को रंगे हाथ दबोचा, कार समेत 13 लाख का माल जब्त
- भाजपा के 14 समर्थित पार्षद, फिर भी प्रत्याशी को 0 वोट! मूण्डवा में एक वोट से RLP की जीत



