लुधियाना. लुधियाना के फोकल पॉइंट इलाके में एक फैक्ट्री की बहुमंजिला इमारत गिरने से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसा बीते दिन हुआ था, जिसके बाद से बचाव दल मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहा है।
डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि घटना के समय कुल 29 लोग इमारत में मौजूद थे। इनमें से 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 5 लोगों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति की अब भी तलाश जारी है।
डिप्टी कमिश्नर ने यह भी बताया कि इस हादसे के संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है। यह हादसा बीती शाम 6 बजे फोकल पॉइंट के फेज-8 में कोहली डाइंग इंडस्ट्री में हुआ। करीब 25 साल पुरानी इस इमारत में पिलर शिफ्ट करने का काम चल रहा था, तभी अचानक यह बहुमंजिला इमारत ढह गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री में लगभग 29 लोग काम कर रहे थे, जिनमें से करीब 10 लोग मलबे के नीचे दब गए।

कोहली डाइंग फैक्ट्री में धागे रंगने का काम किया जाता है। फैक्ट्री के पिछले हिस्से में लोहे की एंगल से दो मंजिला इमारत के खंभे बनाए जा रहे थे, इसी दौरान अचानक सहारा गिरने से पूरी इमारत ढह गई। आसपास की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है।
- उमर अब्दुल्ला ने ख्वाजा आसिफ को याद दिलाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’, कहा-कोलकाता तो बहुत दूर है, पहले जम्मू पहुंचकर दिखाओ
- 10 साल से फैला था करोड़ों अवैध कारोबार, पुलिस प्रशासन रहा बेखबर, नेपाल तक जुड़ें है तार, जानें सांप के जहर वाली दवा से कैसे करवाते थे नशा
- कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, खेती को नई सोच, नई तकनीक और नई दिशा देने का सशक्त मंच बनेगा ये कार्यक्रम
- रेत माफिया ने वन आरक्षक को कुचलकर मार डाला: मुरैना में तड़के सुबह गस्त पर निकली थी टीम, घटना के बाद गाड़ी लेकर आरोपी फरार
- LGBTQ MP Menaka Guruswamy: भारत की पहली ओपन एलजीबीटीक्यू सांसद मेनका गुरुस्वामी बनीं, TMC ने राज्यसभा चुनाव में बनाया था उम्मीदवार, जानें कौन हैं मेनका की पार्टनर?
