लुधियाना। लुधियाना में DIG के सुरक्षाकर्मी पर जानलेवा हमला होने की जानकारी सामने आई है। लुधियाना रेंज के DIG के सुरक्षाकर्मी पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल गगनदीप सिंह पर दूध विक्रेता व उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान गगनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दूध विक्रेता उसके पिता व 3 तीन अन्य अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर दिया है।
बता दें कि छोटी सी बात को लेकर यह घटना इतनी बड़ी रूप ले ली। यह घटना 13 नवंबर को हुई जब गगनदीप अपने दोस्तों के साथ बलाचौर की ओर जा रहा था। रास्ते में उनकी कार दूध विक्रेता की बाइक को छू गई जिसपर दूध के डिब्बे लदे थे। इसके बाद बाइक सवार युवक ने अपने परिजनों और साथियों को बुला लिया। उन्होंने कॉन्स्टेबल और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। गगनदीप की गंभीर हालत देखते हुए उसे सिविल अस्पताल से एक निजी न्यूरो सेंटर रेफर किया गया, जहां वह कई दिनों तक बेहोश रहा।

पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास और दंगा सहित कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जहां जहां उनके छुपे रहने की गुंजाइश है वहां जा कर दबिश दी जा रही है। अब देखना है कि अपराधी कब पकड़ में आते हैं।
- 8 साल की मासूम ने नहीं मानी हार! आरोपी की हरकतों से बचकर राहगीरों से मांगी मदद, पुलिस ने दबोचा
- फिर लौटेगा बीटल्स का दौर! फिल्म निर्माता एलेक्जेंड्रा डर्बीशायर ने CM धामी से की मुलाकात, ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म की शूटिंग
- ईशान किशन ने 10 गेंदों में 30 रन बनाकर रचा इतिहास, रिजवान का 5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, सूर्यकुमार को भी छोड़ा पीछे
- मुख्यमंत्री भगवंत मान का पोस्टर फाड़ने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी
- अहमदाबाद की सोसाइटी में मारवाड़ी रंगों संग गरबा, हिम्मतनगर में सिर पर गरबा रखकर की गई आराधना
