लुधियाना। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के लुधियाना से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को गैंगस्टरों द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विधायक का आरोप है कि पिछले 10 दिनों से उन्हें विदेशी नंबरों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस घटनाक्रम के बाद विधायक और उनके परिवार में दहशत का माहौल है।
विधायक सिद्धू ने बताया कि बीती रात उनके आवास के बाहर एक संदिग्ध कार में सवार चार युवकों को रेकी करते देखा गया। विधायक के अनुसार, इन युवकों की गतिविधियां पूरी तरह संदिग्ध थीं, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
विधायक ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया किकुछ समय पहले धमकी मिलने के बाद उनके घर पर अतिरिक्त पुलिस बल और मेटल डिटेक्टर तैनात किए गए थे। बिना जांच के किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन, कुछ समय बाद पुलिस ने अचानक यह सुरक्षा प्रबंध हटा लिए। सिद्धू ने इस पूरे मामले और अपनी सुरक्षा में कटौती की जानकारी लुधियाना पुलिस कमिश्नर को दे दी है।

अन्य विधायकों की बढ़ी सुरक्षा, सिद्धू को इंतजार
हैरानी की बात यह है कि एक ओर जहां सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद लुधियाना के ही एक अन्य आप विधायक अशोक पराशर उर्फ पप्पी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं कुलवंत सिंह सिद्धू को फिलहाल कोई अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है।
- Women’s Asia Cup 2026 में टीम इंडिया का धमाकेदार आगाज, थाईलैंड को 94 रन से रौंदा, दीप्ति शर्मा ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट
- Bihar Top News 30 august 2026: पटना में चार लोगों की मौत, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, माता-पिता को न्याय दिलाने अनशन पर बैठा आदित्य
- हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़की कांग्रेस: कल सीधे पुलिस मुख्यालय का घेराव, अनशन पर बैठेंगे दिग्गज नेता
- बैठक के बाद रामराजा सरकार के मंदिर पहुंचे BJP नेता, गोपाल भार्गव, सिंधिया ने किए दर्शन, जानिए क्या कहा
- हिमाचल में बारिश का कहर: कालका-शिमला रेल रूट पर लैंडस्लाइड, 10 ट्रेनें रद्द; 400 से ज्यादा यात्री सुरक्षित

