लुधियाना. पंजाब के लुधियाना में अंबेडकर साहब की प्रतिमा को छेड़छाड़ करने की खबर सामने आई है. यह मामला सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जालंधर बाईपास स्थित मुख्य चौक पर स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का है. प्रतिमा के बाहर लगा शीशा एक बार फिर चकनाचूर हो गया. इससे समान में बेहद नाराजगी है, पुलिस को जानकारी देने के बाद मामले की जांच विस्तार से की जा रही है.
किसी अज्ञात असामाजिक तत्व द्वारा पत्थर मारकर शीशा तोड़े जाने की आशंका जताई जा रही है. लगातार तीसरी बार घटी इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है, जिसे देखते हुए जालंधर बाईपास चौक और आसपास के इलाके को भारी पुलिस बल के साथ पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने मौके पर जुटना शुरू कर दिया. इस घटना की जानकारी एडवोकेट नरेंद्र आद्या ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर सार्वजनिक की, जिसके बाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया.
मौके पर पहुंची पुलिस
इस घटना की सूचना मिलते ही सलेम टाबरी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. वहाँ कुछ स्थानीय लोग भी थे जिसमें बेहद नाराजगी देखी गई .गौर करने वाली बात यह है कि इस चौक पर पहले भी विवादित घटनाएं सामने आ चुकी हैं. बीते दिनों प्रतिमा पर माला डालने की घटना को लेकर काफी बवाल हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे. हालांकि, कैमरे लगे होने के बावजूद तीसरी बार हुई इस घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मौके पर पहुंचे चौधरी यशपाल ने घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि यह माहौल बिगाड़ने की सोची-समझी साजिश है. प्रशासन को तुरंत और निष्पक्ष जांच कर यह साफ करना चाहिए कि शीशा कैसे टूटा.यदि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर ऐसा किया है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.
- अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- विधान परिषद चुनाव में 50 जिलों में हारी पार्टी
- छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी, नवंबर से मिलेगा बढ़ा हुआ DA, आदेश जारी
- दुनिया के कई देशों में इमरजेंसी अलर्ट! नागरिकों को घर में राशन, पानी और दवाएं रखने की सलाह, ट्रम्प बोले- तीसरा विश्व युद्ध नजदीक…
- Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से दिल्ली में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, 11 सड़कें बंद; 8 जगह डायवर्जन
- नारनौल को बड़ी सौगात! मेडिकल कॉलेज तक जल्द बनेगी फोरलेन सड़क, मंत्री रणबीर गंगवा का बड़ा ऐलान

