जालंधर। पंजाब के दो प्रमुख शहर लुधियाना और अमृतसर को और भी सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है, इसके लिए इन दोनो को ‘प्रगति-50’ पहल में शामिल किया गया है. इसके अंतर्गत अब कई ऐसे प्रयोग किया जाएगा जिससे शहर साफ और स्वच्छ रहेगा. इसके तहत दोनों शहरों को शहरी स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा. केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को इस पहल का शुभारंभ किया.
‘स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0’ के तहत शुरू की गई इस पहल में देश के 24 राज्यों के 50 शहरों को शामिल किया गया है. पंजाब से लुधियाना और अमृतसर का चयन हुआ है. लुधियाना राज्य का प्रमुख औद्योगिक शहर है, जबकि अमृतसर धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इस कारण इन दोनों शहरों को चुना गया है.
डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम विकसित
खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के अनुसार, योजना की प्रगति पर नजर रखने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम विकसित किया गया है. इसके माध्यम से चयनित शहरों में चल रहे स्वच्छता कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी. वहीं काम में दिखाई दी गई लापरवाही की भी निगरानी होगी. इस ट्रैंकिंग सिस्टम से जो कमी नजर आएगी उसमें काम किया जाएगा. खबर यह भी है कि केंद्रीय मंत्री स्वयं प्रत्येक दो महीने में पहल की प्रगति की समीक्षा करेंगे.
- Bastar News Update : गड़ा धन पाने 2 बच्चों की बलि की तैयारी का आरोप… दंतेश्वरी मंदिर के दानपेटियों से निकले 12.61 लाख… दो दिन और जगदलपुर नहीं आएगी कोई भी ट्रेन
- नर्मदा किनारे सजा ‘कैसीनो’, नाव से पार होकर पहुंच रहे जुआरी; वायरल वीडियो से हड़कंप
- महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक बदलती विष्णु भैय्या के छत्तीसगढ़ में महिलाओं की गरिमामयी तस्वीर…
- पति-पत्नी और बच्चा… CISF जवान ने अपने ही 4 साथियों को AK-47 से भून डाला, पढ़े इस हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी
- राजद का बिहार सरकार पर हमला, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पटना में छेड़खानी की घटना के बाद इस्तीफे की मांग


