लुधियाना। पंजाब में नशा विरोधी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लुधियाना रेंज को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 512 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
सब-इंस्पेक्टर पंकज भगत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को पुख्ता जानकारी मिली थी कि अमृतसर जिले के कस्बा रईया के पास एक काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी में सवार कुछ लोग नशे की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष नाकाबंदी की। जब संदिग्ध थार को रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें से आधा किलो से अधिक हेरोइन बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान
1. करमबीर उर्फ कालू (निवासी तरनतारन)
2. मनप्रीत उर्फ साहिल (निवासी अमृतसर)
3. साजनदीप उर्फ साजन (निवासी तरनतारन)जांच में सामने आया है कि आरोपी करमबीर उर्फ कालू पहले से ही अपराधी रहा है।
उसके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत एक मामला और लड़ाई-झगड़े के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
रिमांड के दौरान बड़े खुलासे की उम्मीद
पुलिस ने आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर उनका तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। सब-इंस्पेक्टर पंकज भगत ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस अब इस चैन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशा कहाँ से लाया गया था और इसकी सप्लाई आगे किन्हें की जानी थी।
- Apple ने पेश किया नया MacBook Pro : पहली बार मिला टचस्क्रीन और OLED डिस्प्ले, साथ में M5 Pro-Max चिप्स की पावर
- CG Crime News: अवैध सूदखोरी और प्रताड़ना का आरोप, दो महिलाएं गिरफ्तार, 3.80 लाख रुपये नगद जब्त
- Ayushmaan Sethi Engagement: अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने की सगाई, इटली में घुटनों पर बैठ समीक्षा को पहनाई रिंग
- कार खरीदने का क्रेज और असल जरूरत : इन 5 महंगे फीचर्स पर पैसे खर्च करने से पहले दो बार सोचें
- पंजाब में कानून-व्यवस्था पर BJP का हमला, सुनील जाखड़ ने राज्यपाल से की आचार संहिता लागू करने की मांग

