लुधियाना: लुधियाना के मेन चौक में जबरदस्त धरना प्रदर्शन पर बैठी महिलाएं नजर आई है. आशा वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर भारत नगर चौक में जाम लगा दिया, जिससे इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आशा वर्कर सड़क पर उतर आईं और नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते नजर आए.
जाम लगने के कारण भारत नगर चौक से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

प्रदर्शन कर रही आशा वर्करों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिस कारण उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है.
- MP में फिर सक्रिय हुआ स्ट्रॉन्ग सिस्टम: इन 10 जिलों में अलर्ट, 25-26 सितंबर को भी तेज बारिश
- लंदन से दिल्ली आ रहे इंडिगो विमान में 250 यात्रियों की अटकी सांस, तकनीकी खराबी आने पर फ्लाइट ने मारा यूटर्न
- Morning News Brief: पेपर लीक के बाद NTA में बदलाव; चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट दो फाड़; इस रविवार खुले रहेंगे देश के सभी बैंक
- MP Morning News: CM मोहन का दौरा, भोपाल में TI पर FIR, विसर्जन को लेकर प्रशासन चौकस; पढ़ें आज की बड़ी खबरें
- यूपी में फिर बदला मौसम, 58 जिलों में बारिश का अलर्ट; 17 में भारी बारिश


