लुधियाना। लुधियानाा में सरकारी कर्मचारी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान रवीता के रूप में हुई है जो बहादुरके रोड की रहने वाली थी। दुख की बात है कि महिला की मौत के बाद उसके बच्चे के अनाथ हो गए है । मृतिका के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी, अब रवीता की मौत के बाद बेटी के सिर से अब मां का साया उठ चुका है।
जानकारी के मुताबिक रवीता जगराओं में डाकघर में बतौर इंस्पेक्टर (ASP) अपनी सेवाएं दे रही थी। वह अपने सहकर्मी के साथ बाइक पर ड्यूटी के लिए जगराओं जा रही थी। इस दौरान हंबड़ा में HDFC बैंक के सामने पहुंचे तो एक व्यक्ति दौड़ता हुआ उनकी बाइक से टकरा गया। जिस कारण रवीता बाइक से नीचे गिर गई। बाइक से नीचे गिरने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। किसी को संभालने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस बैंक और आस-पास सीसीटीवी फुटेज को भी चैक कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- नामांकन के पैसे नहीं थे, ठेला लेकर चंदा जुटाया… चौथी बार चुनाव लड़े तो बन गए पार्षद
- CRPF का 11 मंजिल का नया मुख्यालय हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस, डीजी ने किया ऑन-साइट निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
- कटनी कोर्ट और हाईकोर्ट में नेहा पच्चीसिया की जानकारी में अंतर, FIR मामले में फैसला सुरक्षित
- माल्ट और छिलका रहित जौ की उन्नत खेती से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
- इंदौर में जर्जर मकान गिरने से दर्दनाक हादसा, 3 महिलाओं की मौके पर मौत, 4 घायल अस्पताल में भर्ती



