लुधियाना. लुधियाना के बहादुर में एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है. रोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर काल बनकर दौड़ी एक इलेक्ट्रिक कार ने सड़क पर भारी तबाही मचा दी. तेज रफ्तार से आ रही सफेद रंग की टियागो ई-कार ने आगे चल रहे कई लोग को ऐसी ठोकर मारी कि कई लोगों को गंभीर चोट आई है.
जानकारी मिली है कि इस कार ने एक साइकिल सवार, एक बाइक, एक एक्टिवा और 2 ई-रिक्शा को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें घायल हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, घटना की सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है. बेहद तेज गति में आ रही सफेद रंग की टियागो कार ने बिना ब्रेक लगाए सीधे एक साइकिल सवार और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार हवा में तीन गुलाटियां खाते हुए करीब 30 फीट दूर जाकर सड़क पर गिरा. इसके तुरंत बाद बेकाबू कार ने आगे चल रहे दो ई-रिक्शा और एक एक्टिवा को भी अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर लगते ही एक ई-रिक्शा सड़क पर बुरी तरह पलट गया और उसमें सवार यात्रियों जोर जोर से चीखने लगे.
नशे में धुत था चालक
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ई-रिक्शा चालक जतिंदर पाल सिंह ने सिर पर गहरे घाव लगे हैं और पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है. उन्होंने बताया कि सामने से आ रही कार की रफ्तार कम से कम 100 से 120 किमी प्रति घंटा रही होगी. कार चालक ने पलक झपकते ही कई लोगों को अपना निशाना बनाया है. जतिंदर पाल ने बताया कि कार चालक कार से बाहर तक नहीं निकल पा रहा था, वह नशे में इतना धुत था कि अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पलटे हुए ई-रिक्शा के नीचे दबे लोगों और सड़क पर पड़े घायलों को बाहर निकाला.
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया और आरोपी कार चालक को कार सहित मौके पर ही काबू कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है ताकि शराब या अन्य किसी नशे की पुष्टि की जा सके.
- लोकायुक्त का छापा: 2 लाख की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार, बिल पास करने के एवज में मांगी थी घूस
- सोनीपत पॉलीटेक्निक में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता आयोजित: 50 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, शीतल और तुषार बने विजेता
- गुस्से और अहंकार में अंधे माता-पिता…वैवाहिक झगड़े में POCSO ACT के दुरुपयोग पर SC सख्त, तुरंत गिरफ्तारी पर लगाई रोक; दिशा निर्देश जारी
- प्रशांत किशोर का चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिहार की उपेक्षा कर रही है मोदी सरकार
- अब धार में जहरीली शराब से मौत का आरोप: युवक की उपचार के दौरान गई जान; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी


