लुधियाना। पंजाब में लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है, इस बीच आज लुधियाना में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। साथ ही एहतियात के तौर पर रेलवे ट्रैक के पास भी सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए गए।
जानकारी के अनुसार, आज दिए से स्कूल को उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छुट्टी घोषित कर दी और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। बड़ी संख्या में पेरेंट्स बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। साथ ही रेलवे ट्रैक के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई और सघन जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है, जिसकी जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।बठिंडा में भी मिली धमकी इसी बीच बठिंडा में भी दो स्कूलों सेंट जेवियर और मिलेनियम स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दहशत का माहौल बन गया। साथ ही बठिंडा रेलवे स्टेशन को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई थी।

सुरक्षा को देखते हुए दोनों स्कूलों को खाली करवा लिया गया और बच्चों को घर भेज दिया गया। रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है और यात्रियों की जांच की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं साथ ही लोगों को शांत रहने की अपील की है।
- सहरसा के 4 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चयन, जिले में खुशी का माहौल
- पाठ्यपुस्तक त्रुटि विवाद : सड़क पर उतरा बीजेडी युवा और छात्र संगठन, विधानसभा घेराव का किया प्रयास
- 17 साल पुराने मामले में DyCM शिंदे और उद्धव ठाकरे को मिली क्लीन चिट, NCP के दिवंगत नेता ने किया था मानहानि का केस
- लोकतंत्र में किसी भी दल या नेता का…अखिलेश यादव पर मंत्री मनोज पांडेय का हमला, जानिए मुंगेरीलाल के सपनों की बात कहते हुए क्या कहा?
- ओडिशा विधानसभा में दूसरे दिन भारी हंगामा, MMDR कानून और पाठ्यपुस्तक विवाद पर विपक्ष का प्रदर्शन


