लुधियाना: लुधियाना से खबर आई है, जहां थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान का पोस्टर फाड़ने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस बारे में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार शिंगारा सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम गस्त के दौरान जालंधर बायपास चौक में मौजूद थी और इसी दौरान उन्हें फेसबुक पर एक वीडियो दिखाई दिया जिसमें एक व्यक्ति कुलदीप सिंह जालंधर बायपास चौक में लगे पंजाब के मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ रहा था.

इसके बाद पुलिस ने उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए पोस्टर फाड़ने वाले आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उन्होंने बताया कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. अब देखना यह है कि इस मामले में क्या कार्रवाई हो सकती है.