जालंधर: लुधियाना से भयानक आगजनी की घटना सामने आई है. शहर के लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में देर रात एक बिस्कुट और नमकीन फैक्टरी में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फैक्टरी से ऊंची लपटें और धुआं निकलने लगा और हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते ही देखते फैक्ट्री में भयानक आग भड़क गई. कई गाड़ियां मिल कर आग बुझाने का काम की.
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 11 बजे की है. फैक्टरी मालिक तुलसी राम के अनुसार, वह परिवार के साथ ऊपर की मंजिल पर सो रहे थे. इसी दौरान नीचे से धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं, तुरंत उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पाने के लिए 3 फायर टेंडरों की मदद ली गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग की लपटें बाहर तक दिखाई देने के कारण आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई.
लाखों रुपए का माल जलकर खाक
आपको बता दें कि फैक्टरी मालिक ने बताया कि आग के कारण फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का स्टॉक जलकर राख हो गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है साथ ही अब तक कितना नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन फैक्टरी मालिक बाद में बताया जाएगा फिलहाल आगजनी का कारण किसी को पता नहीं है.
- ASI को थप्पड़ मारना असलम को पड़ा भारी, पुलिस ने कराई परेड, 6 मुकदमे दर्ज
- कुत्ते को लेकर झगड़ा, चाकू से हमला और हत्या; 8 साल बाद चारों दोषियों को उम्रकैद
- India Block Jantar Mantar Protest LIVE: लंच के बाद राहुल गांधी जंतर-मंतर पर धरना देने रवाना, कहा- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, सभी विपक्षी सांसद मौजूद
- पंजाब में कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज, चरणजीत सिंह चन्नी निकालेंगे ‘पगड़ी संभाल यात्रा’, राहुल गांधी की बस यात्रा की भी तैयारी
- अहमदाबाद: जर्जर हुई 66 साल पुरानी शारदाबेन अस्पताल की इमारत, बेड घटे, मरीज अन्य अस्पतालों में रेफर

