लुधियाना. लुधियाना से खबर सामने आई है, जहां दोपहर कश्मीर नगर पुली के निकट बुडडा दरिया में एक व्यक्ति की तैरती लाश मिलने मिली है. इस लाश को एक राहगीर ने देखा, जिसे देखने बाद वहां सनसनी फैल गई. लाश को देखते ही राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रुम को इसकी सूचना दी.
जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 3 व थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची. जिस पुली के निकट दरिया में तैरती लाश मिली है. थोड़ी देर में ही पुलिस वहां पहुंच गई.
लाश को देख कर पुली पर लोगों को जमावड़ा लग गया. एक सप्ताह में इसी जगह पर दूसरी लाश मिलने के कारण लोगों में दहशत का माहौल था.
गोताखोरो की मदद से लाश को बाहर निकाला गया है. फिलहाल शव पर किसी तरह की चोट का निशान नही है. शव को सिवल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है. पुलिस मृतक की पहचान जुटाने में लगी है. पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल कारणों का पता चलेगा.
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज

