लुधियाना. लुधियाना पश्चिमी में 19 जून को होने वाले उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में AAP सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम शामिल है। इस सूची में फरवरी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं अभिनेत्री सोनिया मान का नाम भी शामिल है।
स्टार प्रचारकों में पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री की वर्तमान विधायक आतिशी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह का नाम भी सूची में जारी किया गया है। पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ लुधियाना क्षेत्र के विधायकों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

उपचुनाव क्यों हो रहा है?
लुधियाना पश्चिमी से विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु उनकी लाइसेंसी पिस्तौल से चली गोली के कारण हुई थी। गोली उनके सिर में लगी थी। जिस समय गोली चली, वे रोटी खा रहे थे। गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी सुखचैन कौर और बेटा मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोगी खून से लथपथ कमरे में गिरे हुए थे।
उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम में पता चला कि गोली उनके सिर को आर-पार कर गई थी। गोगी की मृत्यु के बाद लुधियाना पश्चिमी की सीट खाली हो गई थी।
- 10 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News : परिषद चुनाव को लेकर जदयू की बैठक, बीजेपी महिला मोर्चा का मार्च
- CG में डबल मर्डर: मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, इलाके में मचा हड़कंप
- डेयरी की आड़ में काटी जा रही थी गाय: कटे अवशेष मिले, 3 गिरफ्तार, बजरंग दल के विरोध के बाद आरोपियों के ठिकाने पर चला बुलडोजर
