लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में 19 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा आज, शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में एक विशाल रोड शो का आयोजन किया जाएगा। यह रोड शो आरती चौक से शुरू होकर भाई बाला चौक होते हुए मिनी सचिवालय के बाहर समाप्त होगा।
रोड शो की अगुवाई अरविंद केजरीवाल करेंगे, जबकि भगवंत मान और आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगे। इस रोड शो में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। यह आयोजन न केवल पार्टी की ताकत का प्रदर्शन है, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का भी प्रयास है।

पिछले तीन महीनों से संजीव अरोड़ा लुधियाना (पश्चिमी) के मतदाताओं के बीच सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बना रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके परिवार के सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता और समर्थक भी मौजूद रहेंगे। उपचुनाव का माहौल अब पूरी तरह गरमा चुका है, और यह रोड शो आप की चुनावी रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
- पोक्सो एक्ट और BNS के गंभीर मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, पलामू ले गई पुलिस!
- पाकिस्तान में सेना-उग्रवादियों की 20 घंटे मुठभेड़, 8 आतंकी ढेर; मस्जिद हमले में 31 की मौत
- संजय निषाद के बिगड़े बोल या शक्ति प्रदर्शन? ‘झंडा-डंडा’ बयान के साथ यूपी में 10 रैलियों का ऐलान
- CG News : अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए जारी, 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ
- Bihar Top News 19 September 2026: अभिनेत्री काजल राघवानी के कार्यक्रम में हंगामा, बिहार में जदयू के नेता आमने-सामने


