लुधियाना। लुधियाना के गुरदेव नगर इलाके में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर के पास से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां निर्माणाधीन बिल्डिंग में तार चोरी करने के लिए घुसे दो युवकों पर मंत्री के सुरक्षा कर्मी (पीएसओ) को गोली चला दी, जो एक युवक के हाथ पर लगी.
गोली लगने से घायल युवक को पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज करवाया गया. जांच में पता चला है कि चोरों की जेब से नशीले इंजेक्शन भी मिले. जानकारी के अनुसार, गुरदेव नगर में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर के नजदीक एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है. जानकारी मिली है. पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात दो युवक कथित तौर पर वहां से तारें चोरी करने के इरादे से आए हुए थे।
इसी दौरान मंत्री की सुरक्षा में तैनात पीएसओ को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ उसने दोनों को रोकने का प्रयास किया और इसी बीच गोली चला दी. गोली एक युवक के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई. घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया.
- ‘ऐसे लोगों को तुरंत मार देना चाहिए’, जमुई घटना पर बोले अनंत सिंह, तेजस्वी के लिए कही ये बात
- रायपुर में गणेश झांकी के रूट पर डीजे-धुमाल का विरोध, बैन के लगे पोस्टर, व्यापारियों ने प्रशासन से की व्यवस्था की मांग
- दिल्ली SIR: 33 लाख ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगा जवाब
- गाजीपुर के कस्तूरबा विद्यालय में हड़कंप, संवाद कार्यक्रम के बीच दो छात्राएं लापता; वाराणसी में मिलीं
- जेठ की गंदी नजर से परेशान महिला पहुँची थाने, उधर प्रेमिका के लिए प्रेमी बन गया बाइक चोर



