लुधियाना. लुधियाना के घवद्दी-खानपुर नहर क्षेत्र में रविवार शाम बेहद दर्दनाक खबर आई है, जिसमें तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई. इसमें राहत की बात यह है कि एक अन्य युवक को सुरक्षित बचा लिया गया. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में दुख की लहर है.
मृतकों की पहचान मंजीत नगर निवासी वरिंदर सिंह बिंदु और विनी कुमार, तथा अब्दुल्लापुर बस्ती निवासी अजय कश्यप के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि चार युवक नहर के पास मौजूद थे. इसी दौरान तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए, जबकि चौथे युवक को स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालात को देखते हुए तुरंत पुलिस और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं. काफी मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शव नहर से निकला गया. शव को निकालने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी.
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने लोगों से नहरों और जल स्रोतों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की है.
- Apple ने पेश किया नया MacBook Pro : पहली बार मिला टचस्क्रीन और OLED डिस्प्ले, साथ में M5 Pro-Max चिप्स की पावर
- CG Crime News: अवैध सूदखोरी और प्रताड़ना का आरोप, दो महिलाएं गिरफ्तार, 3.80 लाख रुपये नगद जब्त
- Ayushmaan Sethi Engagement: अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने की सगाई, इटली में घुटनों पर बैठ समीक्षा को पहनाई रिंग
- कार खरीदने का क्रेज और असल जरूरत : इन 5 महंगे फीचर्स पर पैसे खर्च करने से पहले दो बार सोचें
- पंजाब में कानून-व्यवस्था पर BJP का हमला, सुनील जाखड़ ने राज्यपाल से की आचार संहिता लागू करने की मांग

