लुधियाना: लुधियाना के ताजपुर रोड की केंद्रीय जेल एक बार फिर से चर्चा में है. यहां मनाही के बाद भी धड़ल्ले से नशीले पदार्थ मिलते हैं. हड़कंप तब मच जब यहां तलाशी के दौरान एक हवालाती से 50 ग्राम काले रंग का नशीला पदार्थ मिला.
इस मामले में पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट बलिहार सिंह की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान हरसुखवीर सिंह के रूप में हुई है जो लुधियाना के न्यू शिमलापुरी क्षेत्र का रहने वाला है. आपको बता दें कि इसके पहले भी पंजाब के कई जेलों में नशीले पदार्थों को पकड़ा गया है. जेल के अंदर छुपे तौर पर नशीले पदार्थों का लेना देने होता है. कई कैदियों के पास भी यह नशीले पदार्थों को जप्त किया है.

इस सभी खबरों के सामने आने के बाद यह सवाल उठता है कि आखरी जेल के अंदर कौन नशीली सामग्री परोसता है. हालांकि इस मामले के उजागर होने के बाद जेल में कड़ाई से जांच हुई है, सभी की चैकिंग के साथ जेल में सुरक्षा भी बढ़ाई गई है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

