लुधियाना: पंजाब की जेलों मनमानी के कारण लगातार सुर्खियों में हैं। वहां मोबाइल फोन व अन्य आपत्तिजनक सामान मिलने के मामले थम नहीं रहे है। लुधियाना सेंट्रल जेल की सुरक्षा इन सभी कारणों से एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।
खबर है कि जांच के दौरान फिर से हवालातियों से मोबाइल व जर्दा बरामद होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके पहले भी जांच के दौरान हवालातियों से मोबाइल फोन की जप्त हुआ था अब सवाल यह है कि आखिर कौन है वह शख्स जो हवालातियों तक मोबाइल और नशे की सामग्री पहुंचाने का काम करता है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट बलिहार सिंह की शिकायत पर की गई है। 3 हवालातियों से 4 मोबाइल व 48 जर्दे की पुड़िया बरामद की गई। जिनकी पहचान हरप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
आरोपीयो को प्रोडक्शन वांरट पर लाकर भी पूछताछ की जाएगी। इसके बाद यह समझ आयेगा कि आखिर यह सामग्री कौन उपलब्ध करवा रहा है।
- मुख्यमंत्री जी, जनता को गुमराह करना बंद कीजिए! गणेश गोदियाल का अंकिता भंडारी मामले में CM धामी पर हमला, जानिए ऐसा क्या कहा?
- कमाई बढ़ने के बावजूद हुंडई का मुनाफा घटा, जानें दूसरी तिमाही के नतीजों में क्या रहा खास
- TVS Motor Company Q2 Results: दोपहिया कंपनी के मुनाफे में 50% का उछाल, बिक्री ने तोड़े अब तक के रिकॉर्ड
- नाजिया इलाही के खिलाफ आपराधिक याचिका स्वीकार, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, सरकार से भी मांगा जवाब
- साइकिल की दहाड़: स्नातक MLC सीट पर आशुतोष सिन्हा ने मारी बाजी, दोनों सीटों पर सपा का कब्जा

