लुधियाना: हैवानियत की सारी सीमा तब पार हो गई जब 8 साल का मासूम बच्चा डरा सहमा नजर आने लगा. शारीरिक पीड़ा इतनी थी कि सहन करना मुश्किल था. यह उस बच्चे की व्यथा है, जिसके पिता जी नहीं है और घर चलाने के लिए उस बच्चे की मां रोजी में जाती है. इस दौरान ही मौके का फायदा उठा कर पास में रहने वाले नाबालिक लड़के उसके साथ गंदी हरकतें करते थे.जब बच्चे की शारीरिक पीड़ा बढ़ी तब यह बात उसने अपनी मां को बताई.

यह मामला हैबोवाल के इलाके में दो नाबालिग 8 साल के बच्चे को धमका कर उसके साथ बार बार कुर्कम करते रहे.जब बच्चे की हालत बिगड़ी तो परिवार को इस बात का पता चला, जिस पर बच्चे की मां ने थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचित किया. जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिगों के खिलाफ बच्चे की मां के बयान पर पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया.
इंस्पैक्टर कृष्ण लाल ने बताया कि बच्चे का मेडिकल भी करवाया गया है और उसके बयान भी दर्ज किए गए है.आरोपियों को काबू करने के लिए रेड की जा रही है, जिन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा. महिला का कहना यह भी है कि बार बार शिकायत करने पर भी पुलिस मामले में ढीली कार्रवाई कर रही थी, जब परिवार की तरफ से पुलिस पर दबाव बनाया गया तो पुलिस ने कार्रवाई की. बच्चे की मां ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं. वह खुद रोजी रोटी कमाती हैं.
उसका छोटा बेटा 8 साल का एल.के.जी. क्लॉस में पढ़ता है. चार दिन पहले उसके बेटे की तबीयत अचानक खराब हो गई और वह बार बार अपने गुप्तांग में दर्द होने की शिकायत कर रहा था तो वह उसे डॉक्टर के पास ले गई. इस दौरान बच्चे ने अपनी मां को बताया कि उनके घर के पास रहने वाले नाबालिग लड़के अक्सर उसको धमका कर उसके साथ कुर्कम करते हैं. वह उसको आस पास के इलाकों में स्थित पार्क, खाली प्लॉट या अन्य स्थानों पर लेकर जाते थे. विरोध करने पर वह उसको कई तरह की धमकियां देते थे. पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है.
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
