लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से एक ओर चाइना डोर से बच्चे के जख्मी होने की खबर सामने आई है। इस घटना में बच्चे की एडी बुरी तरह से कट गई है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घायल बच्चे के पिता ने बताया कि दोपहर को उसका 7 साल का बेटा अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी गली से एक गाड़ी गुजरी, जिसके साथ चाइना डोर का एक लंबा हिस्सा लटक रहा था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह लटकती डोर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे देगी। जैसे ही गाड़ी बच्चे के पास से गुजरी, डोर मासूम के पैर में उलझ गई।
ड्राइवर को इसका अहसास नहीं हुआ और उसने गाड़ी आगे बढ़ा दी। पलक झपकते ही डोर ने बच्चे की एड़ी को बुरी तरह काट दिया। बच्चे की चीखें सुनकर वह घर के बाहर आया, तो बच्चा पूरी तरह लहूलुहान हो चुका था। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू किया।
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स

