लुधियाना : पंजाब सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए गए संकल्प के तहत लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने नशे की तस्करी करने वालों में खिलाफ अपनी जंग तेज कर दी है। महानगर में नव-नियुक्त डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (सिटी) आलम विजय सिंह ने कार्यभार संभालते ही नशा तस्करों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि पुलिस का अभियान अब और अधिक आक्रामक होगा।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नशा बेचने वालों के पास केवल दो ही रास्ते हैं—या तो वे यह काला कारोबार हमेशा के लिए छोड़ दें, या फिर शहर छोड़कर कहीं और चले जाएं, क्योंकि लुधियाना पुलिस उन्हें किसी भी सूरत में चैन से नहीं बैठने देगी।
डी.सी.पी. (सिटी) आलम विजय सिंह के इस बयान के समान आने के बाद इसकी चर्चा हो रही है, उम्मीद है कि नई नियुक्ति के बाद शहर में अपाधिक गतिविधियों में कमी आएगी डीसीपी ने बताया कि शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियानों की धार लगातार तेज की जा रही है।
विशेषकर ऑपरेशन कासो के तहत संवेदनशील और नशा प्रभावित इलाकों में लगातार औचक छापेमारी की जा रही है। इस अभियान के जरिए न केवल गलियों-मोहल्लों में नशा सप्लाई करने वाले छोटे पैडलर्स पर नकेल कसी जा रही है, बल्कि इस अवैध नेटवर्क के पीछे छिपे बड़े मगरमच्छों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
आपको बता दें कि पुलिस महकमे में सख्त और ईमानदार छवि रखने वाले पी.पी.एस. अधिकारी आलम विजय सिंह करीब 14 साल पहले लुधियाना में बतौर डीएसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पंजाब के विभिन्न संवेदनशील जिलों और शहरों में कानून-व्यवस्था का जिम्मा संभालने के बाद अब उन्हें पंजाब की सबसे बड़ी औद्योगिक नगरी में डीसीपी (सिटी) का अहम दायित्व सौंपा गया है। महानगर की नब्ज और भौगोलिक स्थिति से पहले से वाकिफ होने के कारण उन्होंने पदभार संभालते ही शहर में अमन-शांति, कानून के राज और नशा तस्करों के सफाए पर पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है।
- शादी का झांसा, ब्लैकमेल और 5 साल तक शोषण! ग्वालियर में महिला आरक्षक से दुष्कर्म; बड़नगर थाने में पदस्थ आरक्षक पर FIR दर्ज
- ‘ढकोसन सिद्ध हो गए हैं गए हैं केशव मौर्य’, सांसद धर्मेंद्र यादव ने डिप्टी CM पर साधा निशाना, सीट बंटवारे और राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर BJP को घेरा
- कैथल में सेवा संकल्प अभियान की पहल, उधम सिंह पार्क में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान
- राजा वड़िंग के इस्तीफे पर मीडिया के सवाल से भड़के कांग्रेस नेता, बोले- ‘जब सब पता है तो क्यों पूछ रहे हो? सही समय पर सब बता दूंगा’
- यदि जीवन में समस्याएं समाप्त होने का नाम नहीं ले रही, तो आज से ही इन पांच नाम का शुरू कर दें स्मरण

