लुधियाना। लुधियाना के शेरपुर चौक के पास बस स्टैंड पर आज सुबह तड़के सनसनी फैल गई वहां एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक का शव लोहे के एंगल से लटकता हुआ देख राहगीरों के होश उड़ गए। शव को देख कर लोग शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। जानकारी के मुताबिक, युवक के गले में रस्सी बांधी थी, उसके पैरों के जूते तक हीं। यहीं नहीं उसकी पैंट व बेल्ट खुली हुई। युवक ने सफेद टी-शर्ट व नीली पैंट पहनी हुई थी। मृतक युवक अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
उसके शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहराई से हर ऐंगल से जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा आसपास के सभी इलाकों में सर्च की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी जांच कर रही है।
- Chaitra Navratri 2026 : व्रत के लिए आपको भी बनाना है समा का पुलाव, इस रेसिपी से बनेगा खिला-खिला पुलाव
- अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले के बाद PSL पर मंडरा रहा खतरा, ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों के लिए जारी की वार्निंग, कहा इन शहरों से रहें दूर
- Chaitra Navratri and Nav samvatsar : सुर्योदय के साथ शुरू होगा नव संवत्सर 2083, नवरात्र का पहला दिन, UP के मंदिरों में तैयारियां पूरी, 9 दिनों तक होगी विशेष आराधना
- भागलपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, कई लोग लहूलुहान, जमकर चले लाठी-डंडे और पिस्तौल के बट, अस्पताल पहुंचे 2 परिवार
- नवरात्रि पर झंडेवालान माता मंदिर दर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जान लें रूट डायवर्जन

