लुधियाना। लुधियाना के शेरपुर चौक के पास बस स्टैंड पर आज सुबह तड़के सनसनी फैल गई वहां एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक का शव लोहे के एंगल से लटकता हुआ देख राहगीरों के होश उड़ गए। शव को देख कर लोग शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। जानकारी के मुताबिक, युवक के गले में रस्सी बांधी थी, उसके पैरों के जूते तक हीं। यहीं नहीं उसकी पैंट व बेल्ट खुली हुई। युवक ने सफेद टी-शर्ट व नीली पैंट पहनी हुई थी। मृतक युवक अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
उसके शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहराई से हर ऐंगल से जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा आसपास के सभी इलाकों में सर्च की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी जांच कर रही है।
- चलती ट्रेन से फिसला पैर, पत्नी की आंखों के सामने प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसे पति की मौत
- देवास शराब कांडः उमंग सिंघार बोले- ‘यह दुस्साहस सीधे सिस्टम के मुंह पर करारा तमाचा है, कागजी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा’ MP में अब खाकी भी सुरक्षित नहीं
- म्यांमार की 4 युवतियों को वापस भेजने की तैयारी: ग्वालियर से विशेष टीम रवाना, शादी का झांसा देकर नदी-पहाड़ों के रास्ते भारत लाई गईं थी
- भाजपा के इशारे पर नाच रही जदयू, शक्ति सिंह यादव ने उमेश कुशवाहा के बयान पर कसा तंज
- रेल पटरी के पास मिला मगरमच्छ का बच्चा, इलाके में दहशत, लोगों से नदी-नाले में न जाने की अपील…

