लुधियाना. जिला बार एसोसिएशन चुनाव को ध्यान में रखते हुए लुधियाना की कार्यकारिणी ने 25 और 26 अगस्त 2026 को नो वर्क डे रखने का निर्णय लिया है, जिससे चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को किसी तरह की परेशानी ना हो.
यह निर्णय रिटर्निंग ऑफिसर (आर.ओ.) एवं उनकी टीम के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है. इस संबंध में जानकारी जिला बार एसोसिएशन के सचिव हिमांशु वालिया ने देते हुए बताया कि इन दोनों दिनों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ता नामांकन एवं अन्य चुनाव संबंधी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे. इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी ने दोनों दिन काम नहीं करने के फैसला किया है.
बार एसोसिएशन ने सिविल एवं क्रिमिनल न्यायालयों, राजस्व अदालतों, उपभोक्ता आयोग, लेबर कोर्ट, किशोर न्याय बोर्ड तथा स्थायी लोक अदालत के न्यायिक अधिकारियों से अनुरोध किया है कि इन दिनों अधिवक्ताओं की चुनावी व्यस्तता को देखते हुए किसी भी मामले में उनके विरुद्ध कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए.
एसोसिएशन ने यह भी अनुरोध किया है कि चुनावी गतिविधियों के कारण यदि कोई अधिवक्ता संबंधित अदालत अथवा फोरम के समक्ष उपस्थित होने में असमर्थ रहता है तो उसकी व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट प्रदान की जाए. साथ ही सभी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने प्रतिनिधियों/सदस्यों की अदालतों में आवश्यक रूप से ड्यूटी लगाएं, ताकि बार के अधिवक्ताओं एवं सदस्यों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
- मुख्यमंत्री जी, जनता को गुमराह करना बंद कीजिए! गणेश गोदियाल का अंकिता भंडारी मामले में CM धामी पर हमला, जानिए ऐसा क्या कहा?
- कमाई बढ़ने के बावजूद हुंडई का मुनाफा घटा, जानें दूसरी तिमाही के नतीजों में क्या रहा खास
- TVS Motor Company Q2 Results: दोपहिया कंपनी के मुनाफे में 50% का उछाल, बिक्री ने तोड़े अब तक के रिकॉर्ड
- नाजिया इलाही के खिलाफ आपराधिक याचिका स्वीकार, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, सरकार से भी मांगा जवाब
- साइकिल की दहाड़: स्नातक MLC सीट पर आशुतोष सिन्हा ने मारी बाजी, दोनों सीटों पर सपा का कब्जा

