लुधियाना: जिला बार एसोसिएशन (डीबीए), लुधियाना के 2026-27 के वार्षिक चुनाव को लेकर जिला कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। 11 सितंबर को होने वाले चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, सुरक्षा के लिहाज़ से बड़े इंतजाम किए गए हैं। डीबीए के विभिन्न पदों के लिए मैदान में उतरे 31 उम्मीदवारों हैं जो शुक्रवार को चुनावी मतदान में उतरेंगे। इस बार मतदाताओं की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले 229 अधिक है। पिछले वर्ष 3,021 अधिवक्ता मतदाता सूची में शामिल थे। 3,250 मतदाताओं के साथ इस बार चुनाव में मजबूत मतदान होने की संभावना जताई जा रही है।
अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में
डीबीए के प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद के लिए जसविंदर सिंह सिब्बल, विकास गुप्ता, विपिन सग्गड़ और राजेश खन्ना उम्मीदवार हैं। सचिव पद के लिए मनिंदर हीर और जगजीत सिंह के बीच मुकाबला है। महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित संयुक्त सचिव पद पर अनीता, चरनजीत कौर सेखों, डेजी सिंगला, मनप्रीत कौर और सुष्मिता सहित पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। वित्त सचिव पद के लिए हगडदिनेश कुमार शर्मा, हिमाकर, कोनार्क शर्मा और परमिंदर सिंह (कुक्की) चुनाव लड़ रहे हैं।चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया को भी प्रचार का प्रमुख माध्यम बनाया है। व्हाट्सऐप ग्रुपों तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उम्मीदवारों द्वारा अपनी अपील, एजेंडा और संदेश लगातार साझा किए जा रहे हैं।
कार्यकारिणी पदों पर भी मुकाबला
कार्यकारिणी सदस्य (जनरल) के पदों के लिए अमरदीप सिंह सेखों, अंकुश दुबे, अंकित रात्रा, अतुल कश्यप, बिरजोत सिंह और समीर जोशी मैदान में हैं। महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित 4 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए हरजीत कौर, मधु गुप्ता, सतिंदर कौर, तरनम और हरसीन कौर के बीच मुकाबला है।
चुनाव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है। मतदान के दौरान जिला कचहरी परिसर में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएंगे। मतदान केंद्र के बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस द्वारा मतदान केंद्र के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से मतदान प्रक्रिया पर रहेगी नजर
मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
- Rent Agreement पर साइन करने की जल्दबाजी न करें : किराया, डिपॉजिट और मरम्मत से जुड़ी ये शर्तें जरूर पढ़ें
- पतंजलि बिस्कुट से Red Bull तक… 115 प्रोडक्ट्स पर बड़ा एक्शन, बाजार से हटाने का आदेश, जानें क्या है मामला
- गहलोत-पायलट से दीया कुमारी तक… AI ने नेताओं को पहुंचा दिया 80s में, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे- क्या बात है!
- IRCTC घोटाला केस: लालू परिवार पर बरसे डिप्टी CM बिजेंद्र यादव, तेजस्वी से पूछा- खजाना कहां गया?
- बैंक में काम है तो रुकिए! महेंद्रगढ़ में आज से 3 दिन बंद रहेंगे 166 सरकारी बैंक, जानें वजह



