लुधियाना। डी.आर.आई. लुधियाना जोनल यूनिट ने बड़ी सफतला हासिल की है। खबर है कि लगभग 19.90 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन (चिट्टा) जप्त कर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक वाहन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इसके आधार पर अधिकारियों ने लुधियाना के बाहरी क्षेत्र में निगरानी शुरू की।
भागने की कोशिश में था अपराधी
खबर है कि सुबह संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, इस दौरान रुकने के बजाए वाहन चालक ने भागने की कोशिश की। इसके बाद डी.आर.आई. टीम ने पीछा कर गाड़ी को रोक लिया। साथ ही तलाशी की इस दौरान कार में से 18 पैकेट बरामद हुए। जांच में यह पदार्थ हैरोइन (चिट्टा) पाया गया।

बरामद हेरोइन का कुल वजन 9.948 किलो है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 19.90 करोड़ रुपए बताई जा रही है। नगद मिले लाखों इतना ही नहीं हेरोइन के साथ साथ गाड़ी से 1.64 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की गई। डी.आर.आई. ने हेरोइन तस्करी में इस्तेमाल वाहन, बैग और नकदी को एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया है। वाहन में सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
- यूपी में बाढ़ के बीच फिर बिगड़ा मौसम, 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
- Bihar Morning News : महागठबंधन का राजभवन मार्च, बापू सभागार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की पहली किस्त की राशि होगी जारी
- CG Weather Today : मौसम का यू-टर्न, कहीं हुई बारिश तो कहीं गिरे ओले, जानिए आज और कल कैसा रहेगा वेदर ?
- 08 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का चंदन-आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- जीवन सूक्त: आकाशीय आशीष है, भारतीय वायु सेना- संदीप अखिल

