लुधियाना : पंजाब में नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सर्चिंग ऑपरेशन कर रहे हैं, इन सभी के बीच में एक बड़ी सफलता की खबर मन को सुकून देने वाली है. एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है.
इस दौरान फोर्स ने एक आरोपी को करोड़ों रुपए की हेरोइन और आईस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. इस संबंधी जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स लुधियाना यूनिट के इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस टीम ने मुखिबर खास की सूचना पर ग्यासपुरा में नाकाबंदी के दौरान एक एक्टिवा सवार नशा तस्कर को काबू किया है.

जानकारी मिली है कि इस दौरान जब पुलिस टीम ने उक्त आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन और 100 ग्राम आईस बरामद की गई. इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी पहचान हैरी वर्मा पुत्र राजेश कुमार वर्मा निवासी हरगोविंदपुरा मोती नगर के रूप में की गई है.
बताया जा रहा है कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्री बाजार में ढाई करोड़ रुपए और आईस की 3 करोड रुपए कीमत आंकी जा रही है. जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोहाली एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
- रायपुर सेंट्रल जेल में नवरात्र की धूम : 760 बंदियों ने रखा है नौ दिन का उपवास, ढोलक-मंजीरे की धुन पर गूंज रहे जसगीत
- Bihar Today Weather: बिहार से मानसून की विदाई, ठंड के लिए करना होगा इंतजार! जानें मौसम का हाल?
- छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
- UP Weather: यूपी के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित
- MP Morning News: नवरात्रि का आज पांचवां दिन, मंत्रालय में सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे मैराथन बैठकें, शिक्षक भर्ती 2025 के वर्ग 2 और 3 के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का आज 56वां दिन
