लुधियाना। लुधियाना में ड्रम के अंदर मिले उसक के शव को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। टुकड़ों में दरिंदगी के साथ की गई इस हत्या में कोई और नहीं बल्कि मृतक दविंदरपाल का दोस्त और उसकी पत्नी के शामिल होने की बात समाने आई है। इसके बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। टुकड़ों में मिले युवक के शव के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने कम समय में सुलझा लिया है।
पुलिस ने इस हत्याकांड में दविंदरपाल के दोस्त शेरा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने दविंदरपाल की हत्या करने के बाद शव को आरी से टुकड़े किए और टुकड़ों को एक ड्रम में दबा दबा कर भरा है जिसे निकलने के पुलिस को बहुत मशक्कत करनी पड़ी है। हत्यारों ने इस शव को ड्रम में भरकर जालंधर बाइपास के पास सेक्रेड हार्ट स्कूल के नजदीक एक खाली प्लॉट में फेंक दिया था।

इस दौरान ही एक राहगीर ने खाली प्लॉट में पड़े ड्रम को देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव के टुकड़े देख कर हर किसी के होश उड़ गए। शव की पहचान दविंदरपाल के रूप में हुई है जो लुधियाना की भारती कॉलोनी का रहने वाला था। जानकारी सामने आई है कि वह दो दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था, लेकिन उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसके साथ यह घटना होने वाली है। दविंदरपाल कंप्यूटर इंजीनियर था और पिछले पांच महीनों से मुंबई में जॉब कर रहा था।
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार
