लुधियाना से बेहद दर्दनाक खबर सामने आईं है, जिसमें एक नाबालिक लड़की के साथ दरिदों जैसा व्यवहार हुआ है। लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 7 में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि जगदीशपुरा के रहने वाले अशरफ बेग ने उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी अशरफ बेग मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव केसरपुर का रहने वाला है। वह इसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया भी। पीड़िता ताजपुर रोड निवासी है।

पीड़िता की मां ने बताया कि गत नौ जनवरी को उसकी 14 वर्षीय बेटी समोसे लेने के लिए बाजार गई थी। इसी दौरान आरोपित उसे बहलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी उनके पहचान का था। इस मामले को लेकर एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
- बालाघाट में फिर 5 साल के मासूम की मौत: मलेरिया पीड़ित बैगा बच्चे के बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार का आरोप
- अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : भाजी की सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, आंगन में शव जलाकर हड्डियों को दफनाया, आरोपी पति गिरफ्तार
- विकास की बयारः करोड़ों के विकासकार्यों को धामी सरकार की मंजूरी, जानिए कहां-कितना पैसा किया जाएगा खर्च
- ड्यूटी पर निकले दो पुलिसकर्मियों को ट्रक ने कुचला, एक की मौके पर मौत; दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
- नई जिम्मेदारी के बाद ग्वालियर पहुंचे आशीष अग्रवाल, JCB से हुई फूलों की बारिश, कहा- पार्टी को मजबूत करने में पूरी ताकत लगाऊंगा


