लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित दुगरी सेक्टर-5 (गुरु ज्ञान विहार) में धर्म और आस्था से जुड़ा एक बेहद हैरान करने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है। यहां एक युवक द्वारा हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने से नाराज होकर उसके माता-पिता, चाचा और उत्तर प्रदेश से आए मामाओं ने मिलकर अपने ही बेटे और बहू पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों को घर के भीतर बंधक बनाया और डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटकर जान से मारने की धमकियां दीं।
2024 में अपनाया था इस्लाम, परिवार रखता था रंजिश
थाना दुगरी पुलिस को दिए बयान में 29 वर्षीय पीड़ित शिवांगू दुआ ने बताया कि उसने साल 2024 में अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपना लिया था। शिवांगू का आरोप है कि उसके माता-पिता को उसका यह फैसला मंजूर नहीं था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर कलह रहती थी और परिवार के लोग उससे रंजिश रखने लगे थे।
घर के भीतर घेरा, फिर किया जानलेवा हमला
पीड़ित के अनुसार, बीती 26 मई को परिवार के लोगों ने एक राय होकर इस हिंसक वारदात को अंजाम दिया। वारदात के वक्त घर में मौजूद शिवांगू और उसकी पत्नी अदिति पर आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। दोनों को बंधक बनाकर तब तक पीटा गया जब तक वे लहूलुहान नहीं हो गए।

माता-पिता, चाचा और दोनों मामा नामजद
पीड़ित युवक की शिकायत पर दुगरी थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया है, जिनमें नीरज कुमार दुआ (पिता), डिंपल दुआ (मां), विवेक भाटिया (मामा, निवासी सहारनपुर, यूपी), मनीष भाटिया (मामा, निवासी सहारनपुर, यूपी) और मोहिंदर कुमार दुआ (चाचा, निवासी प्रकाश नगर, लुधियाना) शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- मौलिक अधिकारों पर हमला तानाशाही, सहनी का सरकार पर तीखा हमला, जनरल डायर से की तुलना
- ‘भारत के बच्चों को मारा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा- अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे
- कंगना रनौत के गटर जेनरेशन वाले बयान पर बवाल: पप्पू यादव बोले- सांसद से निष्कासित कर तुरंत हो गिरफ्तारी
- JPSC-JSSC भर्ती विवाद: रांची में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम कर सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
- CG Promotion : 22 डिप्टी रेंजरों का रेंजर पद पर प्रमोशन, देखें लिस्ट…

