लुधियाना। पंजाब में एक बार फिर से टोल प्लाजा फ्री कर दिया गया. भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने अपनी मांगोंको रखते हुए आज दोपहर 12 बजे से पूरे पंजाब में टोल प्लाजा फ्री करवाने का एलान किया. इस ऐलान के बाद किसान टोल प्लाजा पर इकट्ठे हुए और गेटों को खोल दिया गया. संगठन के नेताओं के अनुसार यह कदम धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामलों में सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर उठाया जा रहा है. इसके लिए भी किसानों ने समर्थन किया है.
यूनियन ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सहित सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथों की बेअदबी के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सख्त कानून बनाया जाए. जिससे इस तरह की बेअदगी दोबारा ना हो. यह सिख धर्म के लिए बेहद अहम पहलू है. \
इसी मांग को लेकर किसान संगठनों ने राज्यव्यापी प्रदर्शन का निर्णय लेकर आवाज उठाई है. इसके लिए लाडोवाल टोल प्लाजा पर भी किसान यूनियन द्वारा धरना देने की घोषणा की है।
- BSA Gold Star 650 के नए कलर वेरिएंट्स भारत में लॉन्च, शानदार लुक और पावरफुल इंजन के साथ इतनी है कीमत
- बांग्लादेश के प्रदर्शनों से प्रेरणा वाले बयान पर घिरीं नेहा बोरा, सौरभ भारद्वाज ने दिया जवाब
- सहरसा में दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पंडालों की सुरक्षा के लिए जारी किए निर्देश
- Jharkhand News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा पर संकट, 40 घंटे की हड़ताल शुरू, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
- मां कात्यायनी के साहस से यूपी की बेटियों की उड़ान तक, योगी ने बताया खेल क्षेत्र में बदलाव का सफर

