लुधियाना। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से रविवार को लुधियाना के मिनी सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर पक्का मोर्चा शुरू कर दिया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद थे.किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगें पूरी होने तक धरना दिन-रात लगातार जारी रहेगा. दोपहर करीब 12 बजे किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मौके पर पहुंचे और धरना शुरू किया. जिसके कारण लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया.
किसान अपने साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में राशन, पानी और धरने के लिए जरूरी सामान लेकर आए हैं. ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क किनारे खड़ी की गई हैं और किसानों के अनुसार इससे यातायात प्रभावित नहीं हो रहा. धरने में शामिल किसानों के लिए भोजन, पानी और चाय-पानी की व्यवस्था भी की गई है. रात में बारिश की संभावना को देखते हुए तिरपाल आदि की व्यवस्था की गई है.
24 घंटे जारी रहेगा धरना
इसे लेकर किसान नेता सुदागर सिंह घुड़ाणी ने कहा कि यह धरना 24 घंटे जारी रहेगा.किसान दिन-रात मौके पर मौजूद रहेंगे. सरकार और प्रशासन तक अपनी मांगों की आवाज पहुंचाने के लिए पक्का मोर्चा लगाया गया है. आपको बता दें कि किसानों की प्रमुख मांगों में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करना शामिल है. किसान नेताओं का कहना है कि इससे पंजाब की कृषि, फसलों, डेयरी कारोबार और इससे जुड़े उद्योगों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. विदेशी कृषि उत्पादों की आमद बढ़ने से किसानों को नुकसान होने की आशंका जताई गई है, जिसे लेकर यह विरोध जारी है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

