लुधियाना. पंजाब में एक बार फिर किसान अपनी मांग को पूरा करवाने के लिए नाराजगी व्यक्त करते नजर आ रहे है. आज कई किसान जत्थेबंदियों द्वारा फिरोज़पुर रोड पर बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद है, हालात को देखते हुए वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. इस प्रदर्शन के चलते शहर के प्रमुख चौराहों में से एक आरती चौक को पूरी तरह जाम कर दिया गया है, जिससे पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है.
यह है प्रमुख मांग
- किसानों की मांग हैं कि बिजली बिलों में कटौती की जाए और बकाया बिलों से राहत दी जाए
- फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी दी जाए
- किसानों के कर्ज को माफ किया जाए या उसमें राहत प्रदान की जाए
- कृषि से जुड़े लंबित मुद्दों का जल्द समाधान किया जाए
- सरकारी नीतियों में किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाए
- किसानों का कहना है कि बढ़ते बिजली बिलों ने उनकी आर्थिक स्थिति को और ज्यादा कमजोर कर दिया है.सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए बिजली की आवश्यकता लगातार बनी रहती है, लेकिन महंगे बिलों के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को इस दिशा में तुरंत कदम उठाने चाहिए.

टैक्टर में पहुंचे किसान
किसान आंदोलन काफी बड़ा रूप लेते हुए नजर आ रहा है. सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों के साथ फिरोज़पुर रोड पर पहुंचने लगे थे. किसानों ने सड़क के बीचों-बीच बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई.धरने के कारण फिरोज़पुर रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
ऑफिस जाने वाले लोग, स्कूल-कॉलेज के छात्र और रोजमर्रा के काम से निकलने वाले नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
किसान संगठनों ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि इसके पहले भी सरकार से कई तरह की मांग की गई है लेकिन उनकी मांगों को हर बार नजर अंदाज किया गया है जिसके कारण आज यह आंदोलन एक बड़ा रूप लेकर सामने खड़ा है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

