लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ घरेलू विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि एक पिता ने अपने ही जवान बेटे की हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। यह पूरी घटना लुधियाना के न्यू एगर नगर इलाके की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता सुरिंदर सिंह एक सेवानिवृत्त फौजी था और वर्तमान में एक निजी बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। सुरिंदर सिंह की पहली पत्नी का करीब 5 साल पहले निधन हो चुका था।
वह किसी अन्य महिला के साथ दूसरा विवाह करना चाहता था, जिसका उसका बेटा गुरशरण सिंह कड़ा विरोध कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर बहस होती रहती थी। रविवार देर रात घर में बहस इतनी बढ़ गई कि सुरिंदर सिंह ने आपा खो दिया और अपनी लाइसेंसी दुनाली बंदूक निकाल ली।
पिता ने घर के अंदर ही बेटे पर गोली चला दी, जो उसकी बांह पर लगी। जान बचाने के लिए गुरशरण घर से बाहर सड़क की ओर भागा, लेकिन पिता ने उसका पीछा किया। सड़क पर सुरिंदर ने बेटे को निशाना बनाकर और गोलियां चलाईं, जिससे गुरशरण की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे को मौत के घाट उतारने के कुछ ही मिनट बाद पिता वापस घर लौटा और जहरीला पदार्थ पी लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बेटा दम तोड़ चुका था, जबकि पिता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। मृतक सुरिंदर सिंह के तीन बच्चे थे। बेटा गुरशरण सिंह घर पर ही रहता था, जबकि उसकी दो बेटियां (पुष्पिंदर कौर और हरप्रीत कौर) विदेश (कनाडा और इंग्लैंड) में रहती हैं। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
- नेशनल हाईवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर: मची लूट, ग्रामीण बर्तनों में भर-भरकर ले गए दूध
- आजम खान नई मुसीबत में! जौहर यूनिवर्सिटी में 416 करोड़ के खर्च का हिसाब गायब, FIR दर्ज
- जंतर-मंतर प्रदर्शन विवाद: ACP विवेक भगत की शिकायत पर, रोजी-अभिजीत दीपके समेत 6 के खिलाफ FIR
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्तः नीलगंगा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास से हटाए गए अवैध अतिक्रमण, 2 पीपल के पेड़ों का हुआ ट्रांसप्लांटेशन
- मोतिहारी में बीटेक छात्र पर चाकू से हमला, चेहरे-गर्दन और सीने पर किए 5 वार, हालत गंभीर

