लुधियाना : लुधियाना में बीती रात आग का तांडव हुआ। जवाहर नगर कैंप की गली नंबर 4 मे एक घर की रसोई में जलती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मंजर इतना खौफनाक था कि घर से भयानक लपट उठने लगी। इस मंजर को देख कर पूरे मोहल्ले में दहशत में आ गया। अच्छी बात यह रही कि समय रहते बच्चों और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब परिवार रात के खाने की तैयारी कर रहा था। अचानक सिलेंडर की पाइप से गैस लीक होने लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को आग के बवंडर में बदल दिया। घर के अंदर धुएं और आग के बीच फंसे बच्चों को शोर मचाते ही पड़ोसियों की मदद से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची।

इलाका काफी तंग और गलियां भीड़ी होने के कारण दमकल कर्मियों को घर तक पहुंचने मे मुश्किल हुई। आग सिलेंडर की पाइप से शुरू हुई थी। अगर थोड़ी भी देरी होती तो सिलेंडर फट सकता था और घनी बस्ती होने के कारण भारी तबाही हो सकती थी।
- देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
- गणेश उत्सव में पुलिसकर्मी से मारपीट और लूट: वर्दी फाड़ी, 6 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज छीना; 6 गिरफ्तार
- पूर्वांचल राज्य का ख्वाब या सत्ता का नया चक्रव्यूह? देवरिया में राजभर ने बताया कौन बनेगा पहला मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
- मंच से करणी सेना प्रमुख के तीखे बोल, राजस्व मंत्री की मौजूदगी में सरकार और विरोधियों पर जमकर बरसे



