लुधियाना। लुधियाना के सबसे पॉश इलाके मॉडल टाउन में फिर से फायरिंग की घटना सामने आई है। बड़ी बात है कि मामूली से विवाद में फायरिंग कर दी गई। यह मामला नेल स्टूडियो के मालिक के साथ झड़प होने के बाद देखने को मिला है। जानकारी है कि नेल ने मामूली विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चला दीं।
गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी हानी नहीं हुई, लेकिन गोलियों की गूंज से इलाके के लोग सहम गए। जैसे ही गोली चलने की आवाज आई पूरा इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने दुगरी के रहने वाले आरोपी रोज उप्पल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खबर है कि ‘नेशन नेल स्टूडियो’ नंबर 496-एल के मालिक रोज़ उप्पल का अपनी पूर्व महिला कर्मचारी रितिका के साथ पुरानी रुकी हुई सैलरी को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद के निपटारे के लिए रितिका के पक्ष से माधव कुमार स्टूडियो पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के बीच पहले तो तीखी बहस हुई।

आरोप है कि रोज़ उप्पल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और सरेआम फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और आरोपी रोज़ उप्पल के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
- Bihar Today Weather: बिहार के 5 जिलों में आज हल्की बारिश, जानें 19 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
- जीवन सूक्त : सावधानी की जननी है चेतावनी, कम कर देती है विपत्ति की हानि – संदीप अखिल
- UP के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका; कासगंज में 3 की मौत
- Navratri Day 6 : नवरात्रि का छठा दिन आज, मां कात्यायनी की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और मनचाहा जीवनसाथी पाने का आशीर्वाद
- 16 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
