लुधियाना। पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। करीब 12 थाने की पुलिस एक अपराधी को खोज रही थी जो लगातार अपने जाल के लोगों को फंसा कर ठगी का काम करता था। जानकारी मिली है कि कभी प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी तो कभी एनआरआई से ठगी करने वाले ठग को थाना साहनेवाल की पुलिस ने पकड़ा है। पंजाब के इस ठग के साथ उसकी पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि वह उसके साथ इस ठगी के नेटवर्क को ऑपरेट करती थी।
आरोपित 12 थानों की पुलिस के लिए वांटेड था और पांच मामलों में उसे भगौड़ा करार किया था। आरोपितों की पहचान जय इंदरपाल सिंह और उसकी पत्नी मनमीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

एसएचओ साहनेवाल वरिंदरपाल उप्पल ने बताया कि आरोपित प्रॉपर्टी के जाली दस्तावेज, जमीनों के खरीद-फरोख्त और इसी तरह से एनआरआई को ठगता था। आरोपित 2022, 23, 24 में दर्ज पांच मामलों में अदालत से भगौड़ा था। वीरवार को सूचना मिली थी आरोपित साहनेवाल के इलाके में अपनी पत्नी के साथ घूम रहा है। पुलिस ने स्पेशल टीम तैयार करके दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं।
- सैलरी से पेट नहीं भरता? महिला अनुदेशक 6 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रवेश पत्र जारी करने के नाम मांग रही थी घूस
- आंधप्रदेश में टूटी माओवाद की कमर : छत्तीसगढ़ में आतंक फैलाने वाले PLGA के DVCM समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर
- Maatrubhumi का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज, युद्ध के बीच दिख रहा है पनपता हुआ प्यार …
- टेस्ट ड्राइव के बहाने कार चोरी: युवक की सरेआम पिटाई, प्रेमिका के जरिए बुलाकर लाठियों से हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल
- UP में ऐसे हो रही बेटियों की सुरक्षा! मां-बेटी पर ज्वलनशील पदार्थ से हमला, युवती की मौत
