लुधियाना। पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। करीब 12 थाने की पुलिस एक अपराधी को खोज रही थी जो लगातार अपने जाल के लोगों को फंसा कर ठगी का काम करता था। जानकारी मिली है कि कभी प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी तो कभी एनआरआई से ठगी करने वाले ठग को थाना साहनेवाल की पुलिस ने पकड़ा है। पंजाब के इस ठग के साथ उसकी पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि वह उसके साथ इस ठगी के नेटवर्क को ऑपरेट करती थी।
आरोपित 12 थानों की पुलिस के लिए वांटेड था और पांच मामलों में उसे भगौड़ा करार किया था। आरोपितों की पहचान जय इंदरपाल सिंह और उसकी पत्नी मनमीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

एसएचओ साहनेवाल वरिंदरपाल उप्पल ने बताया कि आरोपित प्रॉपर्टी के जाली दस्तावेज, जमीनों के खरीद-फरोख्त और इसी तरह से एनआरआई को ठगता था। आरोपित 2022, 23, 24 में दर्ज पांच मामलों में अदालत से भगौड़ा था। वीरवार को सूचना मिली थी आरोपित साहनेवाल के इलाके में अपनी पत्नी के साथ घूम रहा है। पुलिस ने स्पेशल टीम तैयार करके दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
