लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में कारोबारियों से फिरौती मांगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में दो अलग-अलग गैंगस्टरों ने दो कारोबारियों से फिरौती की मांग की है। इन धमकियों के पीछे गैंगस्टर गोरू बच्चा और गोपी लहौरिया का नाम सामने आया है। दोनों ही मामलों में लाखों रुपये की फिरौती मांगी गई है।
जेल के लैंडलाइन से दी धमकी
पहला मामला दुगरी निवासी गगनदीप सिंह से जुड़ा है। गगनदीप को गैंगस्टर गोरू बच्चा ने धमकी देकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। गोरू बच्चा वर्तमान में बठिंडा जेल में बंद है और उसने जेल के लैंडलाइन नंबर से फोन कर धमकी दी। गगनदीप सिंह ने इस कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर पुलिस को सौंप दी है। दुगरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिंधी बेकरी पर हमला करने वाले गैंगस्टर की मांग
दूसरा मामला थाना सदर के तहत दर्ज किया गया है, जहां मनजीत सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत की कि गैंगस्टर गोपी लहौरिया ने उनसे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। गोपी लहौरिया ने कुछ समय पहले सिंधी बेकरी पर गोलीबारी की थी और बेकरी मालिक से भी फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही धमकी देने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। लुधियाना में कारोबारियों को धमकाने के इन मामलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस का कहना है कि वह इन घटनाओं पर कड़ी नजर रख रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- कानपुर में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, पथराव में 3 पुलिसकर्मी घायल
- ‘पत्नी से दिन-रात बनाए संबंध, अश्लील तस्वीरें ली’, भाइयों से प्रताड़ित शख्स ने किया सुसाइड, मौत से पहले आरोपियों की फांसी की मांग
- विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार 2026: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा 10 श्रेणियों में अवॉर्ड, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन
- Canara Bank Recruitment 2026: केनरा बैंक में अलग-अलग विभागों में निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
- 100 साल के बुजुर्ग की अनोखी शवयात्रा: नाती-पोते नाचते-गाते अंतिम यात्रा पर पहुंचे, श्मशान घाट को सजाया


